Mann Ki Baat: जानिए क्या है 'प्रोजेक्ट परी', जिसकी पीएम मोदी ने 'मन की बात' में दी जानकारी

PM Modi's Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने 'मन की बात' में पेरिस ओलंपिक, मैथ्स ओलंपियाड, बाघ संरक्षण और 'मानस' हेल्पलाइन की बात की, यह पीएम मोदी की मन की बात का 112वां एपिसोड था।

what is Project Pari: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 112वीं बार मन की बात (PM Modi's Mann Ki Baat) के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। एक बार फिर जन सरोकार से जुड़े मुद्दों पर राय रखी और मैथ्स ओलंपियाड में भारत की धाक जमाने वाले छात्रों से बात की। पीएम ने अहोम सम्राज्य के चराईदेव मैदाम और प्रोजेक्ट परी (Project Pari) से जुड़ी जानकारी भी साझा की।

mann ki baat

पीएम मोदी ने की 'मन की बात'

पीएम मोदी ने कहा, एक प्रयास है- प्रोजेक्ट परी, अब आप परी सुनकर कन्फ्यूज मत होईएगा, ये परी स्वर्गीय कल्पना से नहीं जुड़ी बल्कि धरती को स्वर्ग बना रही है। परी यानि पब्लिक आर्ट ऑफ इंडिया, प्रोजेक्ट परी, पब्लिक आर्ट को लोकप्रिय बनाने के लिए उभरते कलाकारों को एक मंच पर लाने का बड़ा माध्यम बन रहा है। आप देखते होंगे सड़कों के किनारे, दीवारों पर अंडरपास में बहुत ही सुंदर पेटिंग्स बनी हुई दिखती हैं। ये पेटिंग्स और ये कलाकृतियां यही कलाकार बनाते हैं जो परी से जुड़े हैं।

End of Feed