कहां तक पहुंचा दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ RRTS कॉरिडोर प्रोजेक्ट, सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Dec 5, 2023, 02:05 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गलियारे के 17 किलोमीटर लंबे, प्राथमिकता वाले खंड का उद्घाटन किया था। अक्टूबर में इसका नाम बदलकर 'नमो भारत' कर दिया गया।

Delhi Meerut RRTS Corridor: दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के निर्माण पर इस साल 31 अक्टूबर तक लगभग 18,160 करोड़ रुपये का खर्च आया है और इस परियोजना पर 67.3 प्रतिशत प्रगति हुई है। राज्यसभा को यह जानकारी आवास और शहरी मामलों के राज्य मंत्री कौशल किशोर ने दी। उन्होंने बताया कि दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) कॉरिडोर को 30,274 करोड़ रुपये की लागत के साथ मंजूरी दी गई थी।

Rapid Rail

रैपिड रेल

ट्रेन का नाम 'नमो भारत'

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) भारत की पहली सेमी-हाई-स्पीड क्षेत्रीय रेल सेवा परियोजना को अमली जामा पहना रहा है। अक्टूबर में इसका नाम बदलकर 'नमो भारत' कर दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गलियारे के 17 किलोमीटर लंबे, प्राथमिकता वाले खंड का उद्घाटन किया। एक प्रश्न के लिखित उत्तर में मंत्री ने बताया कि एनसीआरटीसी ने सूचित किया है कि 31 अक्टूबर 2023 तक परियोजना पर 18,160.81 करोड़ रुपये का खर्च आया है। उन्होंने कहा कि जून 2025 तक इस परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य है।

End of Feed