जब 17 साल पहले हरियाणा में हुआ था उत्तराखंड जैसा 'चमत्कार', 60 फीट गहरे बोरवेल में गिरे प्रिंस का हुआ था रेस्क्यू

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 28, 2023, 10:22 PM IST

सेना जब आई तो उसने रेस्क्यू का पूरा खाका तैयार किया। इसके बाद सेना ने प्रिंस का हौंसला बढ़ाना शुरू किया ताकि वो जीवित रहने के लिए संघर्ष कर सके। उसके लिए नीचे लाइट भेजी गई, बिस्कुट भेजा गया, जूस भेजा गया। इसके बाद सेना ने बोरवेल के बराबर में एक सुरंग खोदा, घंटों का समय लगा।

मंगलवार को जब 17 दिन बाद सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 मजदूर सुरक्षित निकाल लिए गए तो ऑपरेशन प्रिंस की याद आ गई। बचाव कर्मियों ने जिस चमत्कार को आज उत्तराखंड में अंजाम दिया है, वो उसी चमत्कार की तरह है, जिसे 17 साल पहले हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अंजाम दिया गया था। तब कुरुक्षेत्र के एक 60 फीट गहरे बोरबेल में प्रिंस नाम का बच्चा गिर गया था। उसे 50 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद सेना ने सुरक्षित निकाल लिया था।

End of Feed