ओबीसी वोटर्स की गोलबंदी: जानें देश की सियासत में इनकी अहमियत, किसको-कितना होगा फायदा

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Sep 30, 2023, 03:30 PM IST

OBC Voters in India: देश की कुल आबादी में ओबीसी वोटर्स का शेयर 42 से 52 फीसदी के करीब है। ऐसे में यह समुदाय जिस ओर झुकेगा, उस पार्टी की जीत तो निश्चित ही है। ऐसे में आइए जाते हैं ओबीसी वोटर्स के लिए होड़ क्यों मची हुई है? देश की सियासत में ये कितने अहम हैं और आगामी चुनावों में वोटरों का यह समुदाय कितना निर्णायक होने वाला है...

OBC Voters in India: संसद में महिला आरक्षण बिल के पास होने के बाद ओबीसी वोटर्स का मुद्दा भी जोर-शोर से उठा था। इसके बाद पूरा विपक्ष इस वोटर्स के इस समुदाय की गोलबंदी करने में जुट गया है। विपक्ष अपनी रैलियों में जातिगत जनगणना का मुद्दा उठाकर इस मौके को लुभाने की कोशिश कर रहा है, तो भाजपा भी पूरी तरह से अटैकिंग मोड में आ गई है।

OBC Voters

ओबीसी वोटर्स की गोलबंदी

इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को एक बार फिर से ओबीसी वोटर्स का मुद्दा उठाकर भाजपा पर दबाव बनाने की कोशिश की है। मध्य प्रदेश के शाजपापुर जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो वह देश में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लोगों की सही संख्या जानने के लिए जाति आधारित जनगणना कराएगी। उनके इस बयान से एक बात तो यह है कि इस बार को लोकसभा और विधानसभा चुनावों में ओबीसी वोटर्स अहम भूमिका निभाने वाले हैं। ऐसे में आइए जाते हैं ओबीसी वोटर्स के लिए होड़ क्यों मची हुई है? देश की सियासत में ये कितने अहम हैं और आगामी चुनावों में वोटरों का यह समुदाय कितना निर्णायक होने वाला है...

End of Feed