Gyanvapi mosque news: ज्ञानवापी विवाद के वे 7 मामले जिन पर कोर्ट करेगा एक साथ सुनवाई

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated May 24, 2023, 11:25 AM IST

Gyanvapi mosque news : अगस्त 2021 में पांच महिलाओं ने स्थानीय अदालत में एक याचिका दायर की थी, जिसमें मस्जिद परिसर के अंदर स्थित मां शृंगार गौरी स्थल पर नियमित पूजा के अधिकार की मांग की गई। इस पर सुनवाई करते हुए जिला न्यायाधीश ने सातों मुकदमों को एक ही प्रकृति का बताते हुए एक साथ सुनवाई किए जाने का आदेश दिया।

Gyanvapi mosque news : वाराणसी जिला अदालत ने मंगलवार को अपने अहम फैसले में कहा कि ज्ञानवापी मस्जिद विवाद से जुड़े सभी सात मामलों की वह एक साथ सुनवाई करेगी। जिला जज ने अपने आदेश में कहा कि मस्जिद विवाद से जुड़े सभी सात मामलों को एक में मिलाकर इन पर सुनवाई की जाएगी। ज्ञानवापी और आदि विश्वेश्वर मामलों के विशेष अधिवक्ता राजेश मिश्रा ने बताया कि जिला न्यायाधीश ए. के. विश्वेश ने प्रतिवादियों की आपत्तियों के बावजूद अपने विशेषाधिकार का इस्तेमाल करते हुए ज्ञानवापी प्रकरण से संबंधित एक ही प्रकृति के सात मुकदमों की सुनवाई एक साथ करने का आदेश सुनाया। अदालत जिन सात मामलों की सुनवाई एक साथ करेगी, उन पर एक नजर डालते हैं-

End of Feed