86 साल पुराना इंतजार खत्म! किशाऊ परियोजना को लेकर छह राज्यों ने MoA पर किए हस्ताक्षर, यमुना को मिलेगा नया जीवन

बैठक में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल, केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, जल संसाधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और छह राज्यों के मुख्य सचिव भी मौजूद रहे। करीब एक घंटे चली बैठक में राज्यों और केंद्र के बीच करीब 28 MoA पर हस्ताक्षर किए गए।

यमुना बेसिन में जल संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल और लंबे समय से अटकी किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना को आगे बढ़ाने की दिशा में मंगलवार को बड़ा कदम उठाया गया। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में किशाऊ परियोजना के निर्माण के लिए समझौता ज्ञापन (MoA) पर हस्ताक्षर किए।

Kishau Project

किशाऊ परियोजना पर एक साथ आए छह राज्य।

End of Feed