Kiren Rijiju Vs Rahul Gandhi : केंद्रीय कानून मंत्री किरण रीजीजू ने कांग्रेंस सांसद राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। राहुल के कैंब्रिज संबोधन का एक वीडियो शेयर करते हुए रीजीजू ने कहा कि 'भारत को बांटने के लिए राहुल लोगों को उकसा रहे हैं। वह देश की एकता के लिए गंभीर खतरा बन गए हैं।' अपने एक ट्वीट में रीजीजू ने कहा कि 'कांग्रेस के स्वघोषित प्रिंस ने सभी मर्यादाएं लांघ दी हैं।'
लंदन यात्रा पर हैं कांग्रेस नेता राहुल गांधी।
लोगों को उकसा रहे हैं राहुल-रीजीजू
अपने एक अन्य ट्वीट में केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'यह व्यक्ति भारत की एकता के लिए एक गंभीर खतरा बन गया है। अब यह व्यक्ति भारत को विभाजित करने के लिए लोगों को उकसा रहा है। भारत के सबसे लोकप्रिय एवं पंसद किए जाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का केवल एक ही मंत्र है-एक भारत, श्रेष्ठ भारत।'This self declared Congress Prince has crossed all the limits. This man has become extremely dangerous for India's… t.co/8rOmA8UlpF
— ANI (@ANI) Mar 8, 2023
मुस्लिम-सिख को दूसरी श्रेणी का मानते हैं पीएम-राहुल
बता दें कि कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में दिए गए अपने संबोधन में राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर भारत के लोकतांत्रिक ढांचे को नष्ट करने का आरोप लगाया। राहुल ने अपनी स्पीच में कहा, 'भारत राज्यों का एक संघ है। आप यदि एक संघ पर किसी एक विचार को थोपने की कोशिश करेंगे तो यह प्रतिक्रिया देगा। यहां एक सिख व्यक्ति बैठे हैं जो कि सिख धर्म से आते हैं। भारत में मुस्लिम हैं, ईसाई हैं। भारत में अलग-अलग भाषाएं बोली जाती हैं। ये सभी भारतीय हैं। मिस्टर नरेंद्र मोदी कहते हैं कि ऐसा नहीं है। नरेंद्र मोदी कहते हैं कि ये भारत के दूसरी श्रेणी के नागरिक हैं। मैं इससे सहमत नहीं हूं।'People of India know Rahul Gandhi is Pappu but foreigners don't know that he is actually Pappu. And it's not neces… t.co/UQNq1jTo09
— ANI (@ANI) Mar 8, 2023
