Kiratpur Manali highway: सैलानियों के लिए गुड न्यूज, उद्घाटन से पहले ओपन हुईं कीरतपुर-मनाली हाईवे की 5 सुरंगें

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated May 21, 2023, 10:23 PM IST

Kiratpur Manali Highway Tunnels: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में हनोगी से झालोगी तक बनी 5 सुरंगों को ट्रायल के तौर उद्घाटन से पहले ओपन कर दिया गया है। ये सुरंगें कीरतपुर-मनाली फोर लेन हाईवे पर बनी हुई हैं। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री, नितिन गडकरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे।

Kiratpur Manali Highway Tunnels: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में हनोगी से झालोगी तक बनी 5 सुरंगों को ट्रायल के तौर पर वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। मंडी जिले के हनोगी से झलोगी तक कीरतपुर-मनाली फोर लेन हाईवे पर बनी सुरंगों को यातायात के लिए खोल दिया गया था, लेकिन अभी तक इसका औपचारिक उद्घाटन नहीं हुआ है।

Kiratpur-Manali highway Tunnels, Nitin Gadkari

कीरतपुर-मनाली फोर लेन हाईवे पर बनी सुरंग

Kiratpur Manali Highway: 10 सुरंगों में 5 हुई ओपन

इससे पहले, भारत के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री, नितिन गडकरी ने ट्वीट कर कहा कि किरतपुर-मनाली 4-लेन परियोजना के मंडी जिले में पंडोह से ओटी तक बनाई जा रही सुरंगें रणनीतिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। रणनीतिक एवं पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण किरतपुर-मनाली 4-लेन परियोजना के मंडी जिले में पंडोह से ओटी तक 10 सुरंगों का निर्माण किया जा रहा है, जिनमें से 5 सुरंगों का निर्माण हनोगी से झालोगी तक किया जा चुका है। इन सुरंगों को ट्रायल के लिए खोला गया।

End of Feed