मुठभेड़ में मारा गया कश्मीरी पंडित संजय शर्मा का हत्यारा, अवंतिपोरा में TRF का आतंकी ढेर

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Feb 28, 2023, 11:24 AM IST

Awantipora Encounter : कश्मीर के एडीजीपी विजय कुमार ने बताया कि मारे गए आतंकवादी की पहचान पुलवामा के रहने वाले आकिब मुश्ताक भट के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आकिब ने ही रविवार को कश्मीरी पंडित संजय शर्मा की हत्या की थी।

Awantipora Encounter : सुरक्षाबलों ने कश्मीरी पंडित संजय शर्मा की हत्या का बदला ले लिया है। अवंतिपोरा में हुए मुठभेड़ में टीआरएफ का आतंकवादी ढेर हुआ है। कश्मीर के एडीजीपी विजय कुमार ने बताया कि मारे गए आतंकवादी की पहचान पुलवामा के रहने वाले आकिब मुश्ताक भट के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आकिब ने ही रविवार को कश्मीरी पंडित संजय शर्मा की हत्या की थी। टीआरएफ में शामिल होने से पहले वह आतंकवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन के लिए काम करता था।

Awantipora Encounter

कश्मीरी पंडित संजय शर्मा का हत्यारा मारा गया।

पुलवामा में भी एक आतंकी मारा गया

इससे पहले सोमवार रात पुलवामा जिले में रात भर चली मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद पुलवामा के पदगामपुर इलाके की घेराबंदी कर तलाश अभियान चलाया गया।

अधिकारी के मुताबिक, छिपे हुए आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाने से अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आतंकवादी मारा गया। मुठभेड़ में सुरक्षा बल के दो जवान भी घायल हो गए।

End of Feed