'अराजकता फैलाने की कोशिश कर रही कांग्रेस'...राज्यसभा में LPG संकट पर संग्राम, खरगे-नड्डा के बीच तीखी नोकझोंक

मल्लिकार्जुन खरगे ने देश में एलपीजी की कमी पर चिंता जताई और सरकार पर इस संकट और कालाबाजारी को रोकने के लिए पहले से कोई कदम न उठाने का आरोप लगाया। वहीं, केंद्रीय मंत्री और सदन के नेता जेपी नड्डा ने जवाब देते हुए कहा कि विपक्ष देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहा है।

LGP Crisis Issue in Rajya Sabha: ईरान युद्ध संकट के बीच राज्यसभा में एलपीजी संकट को लेकर आज सियासी घमासान मचा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने देश में एलपीजी की कमी पर चिंता जताई और सरकार पर इस संकट और कालाबाजारी को रोकने के लिए पहले से कोई कदम न उठाने का आरोप लगाया। वहीं, केंद्रीय मंत्री और सदन के नेता जेपी नड्डा ने जवाब देते हुए कहा कि विपक्ष संकट की स्थिति में सरकार के साथ खड़े होने के बजाय देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहा है।

Nadda vs Kharge

LPG पर राज्यसभा में घमासान

खरगे ने कहा- एलपीजी संकट ने पूरे देश में परेशानी पैदा की

राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान इस मुद्दे को उठाते हुए, सदन में विपक्ष के नेता खरगे ने कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण पैदा हुए एलपीजी संकट ने पूरे देश में व्यापक परेशानी पैदा कर दी है। इससे गरीब और कमजोर वर्ग, मध्यम वर्ग, आम परिवार, रेस्तरां, छात्रावास और व्यावसायिक उपयोगकर्ता बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब पश्चिम एशिया में संघर्ष बढ़ा, तब सरकार ने भारतीय नागरिकों के लिए एक सलाह जारी की थी और तब से सरकार को पता था कि ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित होगी।

End of Feed