'NTA का नाम होना चाहिए...', नीट पेपर परीक्षा रद्द होने पर भड़के खान सर, पीएम मोदी से कर दी बड़ी अपील

NEET-UG 2026 Exam Cancelled: परीक्षा रद्द होने के बाद खान सर ने शिक्षा व्यवस्था और NTA पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि बार-बार पेपर लीक होने से छात्रों का आत्मविश्वास टूट रहा है।

NEET-UG 2026 Exam Cancelled: परीक्षा रद्द होने के बाद पूरे देश में छात्रों और अभिभावकों के बीच नाराजगी बढ़ गई है। इस मामले को लेकर राजनीति भी तेज हो गई है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) समेत कई विपक्षी नेताओं ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। वहीं मशहूर शिक्षक और यूट्यूबर खान सर (Khan Sir)ने भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। खान सर ने कहा कि बार-बार पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने से लाखों छात्रों का आत्मविश्वास टूट रहा है। उन्होंने कहा कि छात्र कई साल मेहनत करके इस परीक्षा की तैयारी करते हैं, लेकिन हर बार ऐसी घटनाओं से उनका भविष्य प्रभावित होता है।

khan sir on neet paper leak

NEET परीक्षा रद्द होने पर खान सर का बड़ा बयान

साल 2024 के मामले का किया जिक्र

खान सर ने याद दिलाया कि साल 2024 में भी NEET परीक्षा को लेकर विवाद हुआ था और उस समय मामले की जांच CBI को सौंपी गई थी। लेकिन अब तक कोई बड़ा नतीजा सामने नहीं आया। उनका कहना है कि इसी वजह से गलत काम करने वालों का हौसला बढ़ गया और फिर ऐसी घटना दोबारा हुई। उन्होंने यह भी कहा कि सबसे हैरानी की बात यह है कि पेपर लीक की जानकारी सबसे पहले छात्रों ने सरकार तक पहुंचाई। जबकि यह जिम्मेदारी सरकारी एजेंसियों की होनी चाहिए थी।

End of Feed