Khalistani Terrorist Gurpatwant Singh Pannu: खालिस्तानी आतंकी सिख फॉर जस्टिस (Sikh For Justice) नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू की अमेरिका में सड़क हादसे में मौत की खबरें सामने आ रही है, वह खालिस्तान (Khalistan) की मांग को लेकर भारत के खिलाफ युद्ध की वकालत करता था। हांलाकि गुरपतवंत सिंह पन्नू की मौत की पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन सोशल मीडिया पर पन्नू की मौत की खबर ट्रेंड कर रही है, पन्नू को पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई से फंड भी मिलता था ऐसा दावा किया जाता है।
खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की अमेरिका में मौत का खबर (फाइल फोटो)
बताया जा रहा है कि अमेरिका के हाईवे 101 पर उसकी कार का एक्सीडेंट हुआ है हालांकि, उसकी मौत की अभी तक औपचारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
पन्नू लंबे समय से अंडरग्राउंड रहकर भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल था पन्नू को उसकी हत्या का डर सता रहा था वहीं भारत सरकार ने साल 2020 में UAPA कानून के तहत आतंकवादी घोषित कर रखा है।
पैसों का लालच देकर भोले-भाले युवाओं को भटकाता था
पन्नू पैसों का लालच देकर भोले-भाले युवाओं को भटकाता था उसे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से पैसा मिलता था वहीं सोशल मीडिया के जरिए भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा भी चला रखा था।
खालिस्तान को लेकर जनमत संग्रह!
कहा जाता है कि पन्नू ऑस्ट्रेलिया और कनाडा में भी खालिस्तान को लेकर जनमत संग्रह करा चुका है वहीं निज्जर खालिस्तान टाइगर फोर्स चलाता था पन्नू और निज्जर ने 2019 में हाथ मिलाया था।
