मर्डर से पहले रोमांस! सिया को मेहरानगढ़ घुमाने लाया था चेतन, 5-स्टार होटल में रुका, पर नहीं गया गांव

केतन मर्डर केस का जोधपुर कनेक्शन सामने आया है। सिया का बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी वहीं का रहने वाला था। वहीं पुणे में कथित हत्या से पहले वह सिया को मेहरानगढ़ घुमाने भी ले गया था।

पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच के बीच अब इस हाई-प्रोफाइल मामले का जोधपुर कनेक्शन भी सामने आया है। हत्या के आरोप में गिरफ्तार सिया गोयल का कथित बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी मूल रूप से राजस्थान के जोधपुर जिले के बिलाड़ा कस्बे के पलासनी गांव का रहने वाला है। हालांकि उसका परिवार कई वर्षों से पुणे में रहकर कारोबार करता है।

ketan murder case

केतन मर्डर केस में नया ट्विस्ट। (फोटो- ai)

परिवार और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, चेतन के पिता बाबूलाल की पुणे में किराना और ड्राई फ्रूट्स की दुकान है। इसी दुकान के सामने सिया के पिता का प्रॉपर्टी ऑफिस होने के कारण दोनों परिवारों की पहचान हुई और बाद में चेतन और सिया की दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई।

End of Feed