सिया हुई फेल तो चेतन बोला- 'तुमसे नहीं हो पाएगा, मैं मारूंगा', पासपोर्ट खोने पर केतन से झगड़ा, पूछताछ में खुला कच्चा चिट्ठा

Siya Goyal Fiance Chetan Arrest: लोहागढ़ किले में हुए केतन अग्रवाल मर्डर केस में पुलिस पूछताछ के दौरान हैरान करने वाले खुलासे हुए हैं। मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन ने 3 बार हत्या की नाकाम कोशिश की थी।

Ketan Agarwal Lohagadh Fort Murder: महाराष्ट्र के लोहागढ़ किले में ट्रेकिंग के दौरान नीचे गिरने से हुई बिजनेसमैन केतन अग्रवाल की मौत का मामला अब पूरी तरह से ठंडे दिमाग से रची गई 'क्रिमिनल कॉन्स्पिरेसी' (साजिश) का रूप ले चुका है। पुलिस हिरासत में मौजूद केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके सीक्रेट लवर चेतन से हुई कड़ी पूछताछ के बाद जो टाइमलाइन और खुलासे सामने आए हैं, उसने जांच अधिकारियों को भी हैरान कर दिया है। केतन को रास्ते से हटाने के लिए लवर्स की इस जोड़ी ने एक या दो नहीं, बल्कि लगातार तीन बार हत्या की ऐसी साजिशें रची थीं जो ऐन वक्त पर नाकाम हो गईं।

सिया नहीं मार पाई चेतन बोला- 'तुमसे नहीं हो पाएगा, मैं मारूंगा', पासपोर्ट खोने पर केतन से झगड़ा, पूछताछ में खुला कच्चा चिट्ठा

सिया नहीं मार पाई चेतन बोला- 'तुमसे नहीं हो पाएगा, मैं मारूंगा', पासपोर्ट खोने पर केतन से झगड़ा, पूछताछ में खुला कच्चा चिट्ठा

ट्रेकिंग के शौक को बनाया 'डेथ ट्रैप', 31 मई को पहली कोशिश

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सिया ने पूछताछ में कुबूल किया है कि वह जानती थी कि केतन को पहाड़ों पर ट्रेकिंग और एडवेंचर का बेहद शौक है। इसी शौक का फायदा उठाकर उन्होंने केतन की हत्या को एक प्राकृतिक हादसा या एक्सीडेंटल फॉल (पैर फिसलकर गिरना) दिखाने का फुलप्रूफ प्लान तैयार किया। 31 मई को सिया पहली बार केतन को लेकर लोहागढ़ किले की एक बेहद सुनसान चट्टान पर पहुंची। प्लान था कि वहां से उसे धक्का दे दिया जाए, लेकिन लोगों की मौजूदगी या हिम्मत न जुटा पाने के कारण सिया उस दिन नाकाम रही।

End of Feed