'PDA का मतलब परिवार डेवलपमेंट एजेंसी', केशव मौर्य का अखिलेश पर तंज, बोले- 2027 में साइकिल को करना है पंचर

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बरेली की सभी नौ विधानसभा सीटों के साथ पूरे मंडल की 25 सीटों पर भाजपा की जीत का लक्ष्य रखा। उन्होंने कहा कि हम बरेली मंडल की सभी 25 सीटें जीतेंगे और हमें पूरा भरोसा है कि उत्तर प्रदेश में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी।

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। इसी क्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को बरेली में सपा प्रमुख अखिलेश यादव और उनके पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फॉर्मूले पर निशाना साधा। उन्होंने पीडीए को 'परिवार डेवलपमेंट एजेंसी' बताते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी का यह नारा केवल परिवार के विकास तक सीमित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची में अधिक से अधिक लोगों के नाम दर्ज कराने की अपील करते हुए कहा कि 2027 के चुनाव में सपा की साइकिल को पंचर करना है।

केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर कसा तंज।

केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर कसा तंज। (फोटो- @kpmaurya1)

केशव प्रसाद मौर्य बरेली के एमबी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह एवं सामाजिक समरसता सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया और भाजपा कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का संदेश दिया।

End of Feed