संसद सदस्य सिर्फ टैग, BJP पद-घर छीन सकती पर...बोले राहुल, बहन ने कहा- एक शख्स को बचाने में जुटी है सरकार

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Apr 11, 2023, 08:05 PM IST

Rahul Gandhi in Wayanad: राहुल गांधी एक दिन के वायनाड दौरे पर थे और इस दौरान उनकी बहन व पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी साथ थीं। दरअसल, गुजरात में सूरत के एक कोर्ट ने ‘‘मोदी उपनाम’’ से जुड़ी टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ 2019 में दर्ज आपराधिक मानहानि के एक मामले में उन्हें दोषी ठहराया था और दो साल के कारावास की सजा सुनाई थी।

Rahul Gandhi in Wayanad: कांग्रेस के पूर्व चीफ राहुल गांधी ने कहा है कि संसद का सदस्य सिर्फ एक टैग भर है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) उनसे यह तमगा छीन सकती है। घर (आवास) वापस ले सकती है और चाहे तो जेल में डाल सकती है, मगर उन्हें जनता का प्रतिनिधित्व करने के साथ उसकी आवाज उठाने से नहीं रोक सकती। ये बातें उन्होंने मंगलवार (11 अप्रैल, 2023) को केरल के वायनाडमें कहीं।

Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi Vadra, Narendra Modi

केरल के वायनाड में अपनी रैली के दौरान कांग्रेस के पूर्व चीफ राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा।

अपनी लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने के बाद यह उनकी पहली बार वायनाड यात्रा रही और इस दौरान कांग्रेस महासचिव व बहन प्रियंका गांधी वाड्रा भी साथ थीं, जिन्होंने दावा किया- राहुल सच के लिए लड़ रहे हैं। यही वजह है कि उन्हें लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराया गया। सरकार एक व्यक्ति को बचाने के लिए सब कुछ कर रही है और इस व्यक्ति का नाम गौतम अडाणी है।

End of Feed