Nipah Virus: केरल में बजी खतरे की घंटी, संक्रमितों के संपर्क में आए 1080 लोग, कोझिकोड में 24 तक स्कूल बंद

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Sep 16, 2023, 06:23 AM IST

Kerala Nipah Virus: केरल में 1080 ऐसे लोगों की पहचान की गई है, जो संक्रमितों के संपर्क में आए थे। इसमें उच्च जोखिम वाले 175 आम और 122 स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं। राज्य सरकार के मुताबिक, केरल में अब तक निपाह वायरस के 6 मामले सामने आए हैं, जिसमें 2 लोगों की मौत हो चुकी है।

Kerala Nipah Virus: केरल में निपाह वायरस को लेकर खतरे की घंटी बज गई है। यहां संक्रमण काफी खतरनाक होता जा रहा है। बढ़ते मामलों को देखते हुए कोझिकोड में सभी शैक्षणिक संस्थानों को 24 सितंबर तक बंद कर दिया गया है। स्कूल, कॉलेज से लेकर कोचिंग संस्थानों तक को नहीं खोलने का आदेश राज्य सरकार की ओर से जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि अगले पूरे सप्ताह ऑनलाइन कक्षाओं का आयोजन किया जाएगा।

Nipah Virus

केरल में निपाह वायरस के मामले

इस बीच केरल में 1080 ऐसे लोगों की पहचान की गई है, जो संक्रमितों के संपर्क में आए थे। स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि शुक्रवार को 130 लोगों को ट्रैक किया गया है, पता चला है कि संक्रमितों के सीधे संपर्क में आए लोगों में 327 स्वास्थ्य कर्मी हैं।

End of Feed