सिर्फ एक पेड़ की बिक्री से मिले सवा करोड़ रुपये, नीलामी से केरल सरकार की हुई चांदी

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 15, 2023, 06:36 PM IST

यह इस साल की दूसरी नीलामी है, जिसे दो दिनों के दौरान चार सत्रों में पूरा किया गया। इस दौरान 15 विभिन्न श्रेणियों में कुल 68.632 टन चंदन की लकड़ी की नीलामी की गई, जिसमें से 30467.25 किलोग्राम लकड़ी बिक गई।

Kerala news: केरल के वन विभाग ने चंदन की लकड़ी की ऑनलाइन नीलामी के जरिये इस महीने रिकॉर्ड राजस्व अर्जित किया है। इसकी कमाई का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि चंदन के केवल एक पेड़ की बिक्री से 1.25 करोड़ रुपये की आय हुई। केरल के प्रसिद्ध मरयूर चंदन के पेड़ अपनी अनुपम सुगंध के लिए जाने जाते हैं। अधिकारियों ने बताया कि विभाग को इस नीलामी से 37.22 करोड़ रुपये की आय हुई, जिसमें कर्नाटक सोप्स, औषधि, जयपुर सीएमटी और इंडिया लिमिटेड, केएफडीसी और देवास्वोम बोर्ड जैसी बड़ी कंपनियों और संस्थाओं ने हिस्सा लिया।

Chandan tree

चंदन की लकड़ी की नीलामी

चंदन की लकड़ी की नीलामी

उन्होंने बताया कि निजी भूमि और वन क्षेत्र से एकत्र की गई चंदन की लकड़ी की यहां नीलामी की गई। उन्होंने कहा कि निजी भूमि से एकत्र की गई चंदन की लकड़ी से हुई आय को संबंधित भूस्वामियों को प्रदान किया जाएगा। मरयूर के संभागीय वन अधिकारी विनादे कुमार ने कहा, मरयूर में एक निजी भूस्वामी के केवल एक चंदन के पेड़ को 1.25 करोड़ रुपये में खरीदा गया। इस पेड़ की केवल जड़ों को 27.34 लाख रुपये में बेचा गया।

End of Feed