केरल के राज्यपाल ने सीएम विजयन पर लगाया 'उन्हें शारीरिक रूप से नुकसान पहुंचाने की साजिश रचने' का आरोप

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 11, 2023, 11:14 PM IST

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के.सुधाकरन ने इसे राज्य के इतिहास का काला दिन बताया, जबकि उनके भाजपा समकक्ष के.सुरेंद्रन ने आरोप लगाया कि पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा वाहनों की गति कम कर दी, ताकि प्रदर्शनकारी आकर राज्यपाल के वाहन को टक्कर मार सकें।

केरल के राज्यपाल और सीएम के बीच अब एक नया विवाद जन्म लेता दिख रहा है। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन पर हमला बोलते हुए कहा कि उनके खिलाफ साजिश रती रही है। दरअसल प्रदर्शनकारी एसएफआई कार्यकर्ताओं ने एक आधिकारिक समारोह में भाग लेने के बाद लौटते समय राज्यपाल के काफिले को रोक दिया था, जिसके बाद राज्यपाल, सीएम पर भड़के दिखे हैं।

End of Feed