Kerla: कर्नाटक के बाद अब केरल के मेडिकल कॉलेज में हिजाब पर विवाद, मुस्लिम छात्राओं ने की खास मांग

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Jun 29, 2023, 07:10 AM IST

Kerala Hijab Row : कॉलेज के अलग-अलग बैच की सात छात्राओं ने यह अनुरोध किया है। छात्राओं का तर्क है कि धर्म के हिसाब से उनके लिए हिजाब पहनना अनिवार्य है। इसलिए उन्हें अपना सिर एवं बांह ढंकने की इजाजत मिलनी चाहिए। उन्होंने इस बात का जिक्र किया कि लंबी आस्तीन वाले स्क्रब जैकेट एवं सर्जिकल हुड उपलब्ध हैं।

Kerala Hijab Row : कर्नाटक के बाद अब केरल के एक मेडिकल कॉलेज में हिजाब पहनने का मुद्दा तूल पकड़ रहा है। दरअसल, तिरूवनंतपुरम के एक सरकारी मेडिकल कॉलेज की कुछ मुस्लिम छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन से ऑपरेशन थिएटर में लंबी आस्तीन वाली जैकेट और हुड पहनने की मांग की है। महिला छात्राओं का कहना है कि वे चाहती हैं कि उनकी पोशाक इस्लाम धर्म के अनुरूप हो। कॉलेज की प्रिंसिपल का कहना है कि उन्हें छात्राओं का पत्र मिला है और वह उस पर उनके साथ चर्चा करेंगी।

Kerala Hijab

केरल में मेडिकल की मुस्लिम छात्राओं ने खास पोशाक पहनने की मांग की है।

सात छात्राओं ने प्रिंसिपल को पत्र लिखा

कॉलेज के अलग-अलग बैच की सात छात्राओं ने यह अनुरोध किया है। छात्राओं का तर्क है कि धर्म के हिसाब से उनके लिए हिजाब पहनना अनिवार्य है। इसलिए उन्हें अपना सिर एवं बांह ढंकने की इजाजत मिलनी चाहिए। उन्होंने इस बात का जिक्र किया कि लंबी आस्तीन वाले स्क्रब जैकेट एवं सर्जिकल हुड उपलब्ध हैं, जिससे हम अपने हिजाब के साथ-साथ एहतियात भी बरत सकते हैं।

End of Feed