'जनता का भरोसा हमारी ताकत, अगले पांच सालों में.…’, केरल में मिल रही बंपर जीत पर प्रियंका गांधी का पहला रिएक्शन

Kerala Election Results 2026: केरल विधानसभा चुनाव 2026 में यूडीएफ की बड़ी जीत के बाद प्रियंका गांधी ने जनता का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि लोगों का भरोसा उनकी पार्टी के लिए प्रेरणा है और आने वाले पांच सालों में वे पूरी ईमानदारी से काम करेंगे।

Kerala Election Results 2026: केरल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ (UDF) को बड़ी सफलता मिलती नजर आ रही है। रुझानों और शुरुआती नतीजों के अनुसार, यूडीएफ ने 140 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के करीब पहुंचकर सरकार बनाने की मजबूत स्थिति बना ली है। लगभग एक दशक तक सत्ता में रहने वाले एलडीएफ (LDF) के बाद अब राज्य में बदलाव की लहर साफ दिखाई दे रही है। इस जीत पर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) ने केरल की जनता का दिल से धन्यवाद किया है।

Priyanka Gandhi

केरल में UDF की बड़ी जीत, प्रियंका गांधी ने जताया आभार

पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ करेंगे काम-प्रियंका गांधी वाड्रा

उन्होंने सोशल मीडिया पर एक संदेश साझा करते हुए कहा कि केरल के लोगों ने जिस भरोसे और समर्थन के साथ यूडीएफ को चुना है, वह उनके लिए बहुत मायने रखता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले पांच वर्षों में उनकी पार्टी पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करेगी। प्रियंका गांधी ने खास तौर पर वायनाड के लोगों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वायनाड के मतदाताओं ने यूडीएफ पर फिर से विश्वास जताया है और यहां सभी सीटों पर जीत दर्ज कर मजबूत समर्थन दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि अब क्षेत्र के विकास के लिए सभी प्रतिनिधि मिलकर काम करेंगे और जनता की उम्मीदों को पूरा करने का प्रयास करेंगे।

End of Feed