Kerala में 'हाउसबोट' हादसा: बच्चों समेत 22 की मौत, मनाने गए थे छुट्टियां; अधिक सवारियां होने से पलटने का शक

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated May 8, 2023, 09:29 AM IST

Kerala Boat Tragedy: पूर्व मंत्री पीके कुन्हालीकुट्टी ने तानुर के पास पत्रकारों से कहा कि ऐसा माना जा रहा है कि नौका के डूबने की वजह क्षमता से अधिक लोगों का उस पर सवार होना है। नौका शाम छह बजे के बाद सवारी लेकर नहीं जाती है लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि इस मामले में नियम का उल्लंघन किया गया। हालांकि, पुलिस के अनुसार यह हादसा शाम लगभग सात बजे हुआ।

KEY HIGHLIGHTS
  • केरल में नाव पलटने से दर्जन भर से ज्यादा लोगों की मौत
  • पीएम मोदी ने घटना पर जताया दुख
  • पीएम मोदी ने की मुआवजे की घोषणा

Kerala Boat Tragedy: केरल के मलप्पुरम जिले में रविवार (सात मई, 2023) की देर रात बड़ा हादसा हो गया। वहां के तानुर इलाके में हाउसबोट (वो नाव, जिसमें लोग रहते हैं) पलटने से महिलाओं और बच्चों समेत 22 लोगों की जान चली गई। मृतकों की संख्या रात तक कम थी, मगर सोमवार (आठ मई, 2023) सुबह आए ताजा आंकड़े के आधार पर सूबे के राजस्व मंत्री ने यह जानकारी दी।

मलप्पुरम के क्षेत्रीय फायर रेंज अधिकारी शिजू केके ने आपके प्रिय हिंदी चैनल टाइम्स नाऊ नवभारत को इस बारे में बताया कि फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है, जबकि नाव में सवार कुल लोगों की सटीक संख्या की जानकारी नहीं मिल पाई है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि आखिरकार उस पर कितने लोग सवार थे। सुबह तक 21 शव बरामद किए गए। वैसे, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह कहा गया कि टूरिस्ट नाव में 30 से अधिक लोग सवार थे।

End of Feed