बारिश और बर्फबारी के कारण रोकी गई केदारनाथ यात्रा, प्रशासन ने की श्रद्धालुओं से आगे न बढ़ने की अपील

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 28, 2023, 07:33 AM IST

25 अप्रैल को चार धाम यात्रा के मुख्य तीर्थ केदारनाथ के कपाट वैदिक मंत्रोच्चारण के बाद खुल गए थे।

Kedarnath Dham: खराब मौसम के चलते केदारनाथ धाम यात्रा में बाधा आई है। 27 अप्रैल दोपहर बाद से हो रही तेज बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश के चलते प्रशासन ने केदारधाम यात्रा को रोक दिया है। सोनप्रयाग में दो बजे के बाद यात्रियों को आगे नहीं जाने दिया गया। यहां चार हजार से अधिक श्रद्धालु रोके गए हैं। पुलिस की ओर से अगस्त्यमुनि और अन्य स्थानों पर भी यात्रियों से मौसम ठीक होने तक होटल, लॉज में ही रुकने की अपील की गई है।

kedarnath temple

केदारनाथ यात्रा रोकी गई

25 अप्रैल को खुले थे कपाट

End of Feed