BRS Office: KCR की दिल्ली में दस्तक! भारत राष्ट्र समिति के राष्ट्रीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 14, 2022, 07:19 PM IST

BRS Office in Delhi: पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने इस अवसर पर केसीआर का गर्मजोशी से स्वागत किया। बाद में, सीएम केसीआर और उनकी पत्नी शोभारानी ने फणिशांक शर्मा और गोपीकृष्ण शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित राजश्यामला यज्ञ पूर्णाहुति में भाग लिया।

KEY HIGHLIGHTS

  1. केसीआर ने दोपहर 12.37 बजे गुलाबी झंडा फहराया
  2. उसके बाद किया पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया
  3. बीआरएस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर लेटरहेड पर पहला हस्ताक्षर

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने बुधवार को आयोजित भव्य समारोह में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के सरदार पटेल मार्ग स्थित राष्ट्रीय कार्यालय का राजधानी में उद्घाटन किया। बीआरएस पार्टी के प्रमुख और मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव दोपहर 12 बजे दिल्ली के रोड नंबर 5, सरदार पटेल मार्ग पर बीआरएस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे।

TRS delhi office

बीआरएस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर लेटरहेड पर पहला हस्ताक्षर

वैदिक विद्वानों ने मुख्यमंत्री केसीआर की जोड़ी को आशीर्वाद दिया। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, तमिलनाडु वीके पार्टी के अध्यक्ष, सांसद थिरुमावलवन, राष्ट्रीय किसान नेता गुरनाम सिंह और विभिन्न राज्यों के किसान संघों के नेताओं ने यज्ञ में भाग लिया।

End of Feed