कार्तिक पूर्णिमा पर हर की पैड़ी पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब; श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पीएम मोदी ने दीं शुभकामनाएं

Har Ki Pauri Ganga Snan: कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर धर्मनगरी हरिद्वार की हर की पैड़ी और अन्य गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

Kartik Purnima Haridwar: धर्मनगरी हरिद्वार में मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भोर से ही विश्व प्रसिद्ध हर की पैड़ी सहित हरिद्वार के विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश समेत देश के कोने-कोने से पहुंचे हजारों लाखों श्रद्धालुओं ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

कार्तिक पूर्णिमा पर हर की पैड़ी पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब; श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पीएम मोदी ने दीं शुभकामनाएं

कार्तिक पूर्णिमा पर हर की पैड़ी पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब; श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पीएम मोदी ने दीं शुभकामनाएं (पीएम मोदी- लेफ्ट(प्रतीकात्मक फोटो)

'हर-हर गंगे' के जयकारों से गूंज उठी धर्मनगरी

धार्मिक मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन मां गंगा में स्नान और दान-पुण्य करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है। इसी आस्था के चलते स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने घाटों पर पूजा-अर्चना और दीपदान किया। हर की पैड़ी और आसपास के घाटों पर भक्तिमय माहौल बना हुआ है और पूरा क्षेत्र 'हर-हर गंगे' व 'जय मां गंगे' के जयकारों से गुंजायमान हो रहा है।

End of Feed