कर्नाटक में अपने ही दल पर बरसे असंतुष्ट बीजेपी MLA: बोले- मुझे पार्टी से निकाला तो 40 हजार करोड़ का भ्रष्टाचार कर दूंगा बेनकाब

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 27, 2023, 07:25 AM IST

दरअसल, यतनाल ने खासकर येदियुरप्पा के दूसरे बेटे बी वाई विजयेंद्र को भाजपा की प्रदेश इकाई का अध्यक्ष बनाये जाने के बाद येदियुरप्पा एवं उनके परिवार के खिलाफ मुहिम छेड़ दी है।

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के असंतुष्ट विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने मंगलवार (26 दिसंबर, 2023) को खुली चेतावनी दी कि अगर उन्हें पार्टी से निष्कासित किया गया तो वह कोविड-19 महामारी के दौरान येदियुरप्पा की अगुवाई वाली कर्नाटक की भाजपा सरकार में हुई 40 हजार करोड़ रुपए की कथित अनियमितताओं को उजागर कर देंगे।

Basanagouda R Patil (Yatnal)

भाजपा से फिलहाल असंतुष्ट चल रहे पार्टी विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल। (फाइल)

यतनाल ने कई भाजपा नेताओं की ओर से उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही मांग के बीच कहा, ‘‘उन्होंने (कर्नाटक में पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने कोविड के दौरान) सबकुछ (बड़ा भ्रष्टाचार) किया। उन्हें मुझे नोटिस देने दीजिए और पार्टी से मुझे निकालने की कोशिश करने दीजिए, मैं उन्हें बेनकाब कर दूंगा।’’

End of Feed