कर्नाटक: कांग्रेस पार्षद की बेटी की बेरहमी से हत्या पर सियासी संग्राम, पिता ने बताया लव जिहाद, मंत्री का इनकार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 19, 2024, 05:25 PM IST

भाजपा ने सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए उस पर कानून-व्यवस्था की कीमत पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। इसे लेकर जुबानी जंग तेज हो गई है।

Karnataka Woman Murder Case: एक कॉलेज परिसर के अंदर कर्नाटक कांग्रेस पार्षद की बेटी की हत्या ने राज्य में सियासी हलचल पैदा कर दी है। इसे लेकर विपक्षी भाजपा, कांग्रेस सरकार पर हमलावर है। भाजपा ने लव जिहाद का आरोप लगया है जिसका कांग्रेस सरकार पुरजोर विरोध कर रही है। इस मुद्दे पर दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हो रही है। 23 वर्षीय मास्टर्स ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (एमसीए) की छात्रा नेहा हिरेमथ पर गुरुवार को हुबली के बीवीबी कॉलेज के परिसर में फैयाज ने हमला किया था। सीसीटीवी फुटेज में फयाज को भागने से पहले नेहा को कई बार चाकू मारते हुए देखा जा सकता है। पुलिस ने कहा कि महिला की मौत फैयाज द्वारा किए गए कई चाकू के वार से हुई है। बाद में फैयाज को गिरफ्तार कर लिया गया।

Karnataka: Neha Hiremath murder

कर्नाटक में छात्रा की बेरहमी से हत्या

पिता ने कहा, फैयाज की शादी का प्रस्ताव हमने ठुकराया था

पीड़िता के पिता निरंजन हिरेमथ ने कहा कि आरोपी फैयाज को परिवार जानता था और उन्होंने उसे नेहा का पीछा करने से रोकने की भी कोशिश की थी। हिरेमथ ने कहा कि वह एक पुराना छात्र था और उसने मेरी बेटी के सामने प्रस्ताव रखा था, लेकिन उसने उसका प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया। नेहा उसे पसंद नहीं करती थी। मेरी बेटी ने यह कहते हुए फैयाज के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया कि वे दोनों अलग-अलग जाति के हैं और वह उसके साथ कोई रिश्ता नहीं रखना चाहती। गुस्से में आकर उसने मेरी बेटी को चाकू मार दिया। उन्होंने कहा, हत्या का मकसद यह है कि नेहा ने आरोपी के प्रेम प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया था। घटना को अंजाम देने से पहले आरोपी से हमारी बातचीत हुई थी, जहां हमने उसे समझाया था कि हम हिंदू हैं और तुम मुस्लिम हो, इसलिए हम तुम्हें शादी करने की इजाजत नहीं दे सकते।

End of Feed