Karnataka: कर्नाटक में शनिवार शाम को बड़ा हादसा हो गया। यहां बेंगलुरू के बाहरी इलाके अट्टीबेले में एक पटाखे की दुकान में भीषण आग लग गई। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इस दर्दनाक हादसे में कम से कम 10 लोगों की जलकर मौत हो गई। अधिकारियों का कहना है कि आग पर काबू पाने के लिए कई दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है।
कर्नाटक में पटाखे की दुकान पर भीषण आग
जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम करीब 4:30 बजे एक पटाखा गोदाम में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरी दुकान में फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि एक लॉरी से पटाखे उतारे जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ, जिस समय यह हादसा हुआ पटाखा गोदाम में करीब 20 कर्मचारी मौजूद थे। कुछ लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई।
सिद्धारमैया ने जताया दुख
इस दर्दनाक हादसे पर कर्नाटक के सीए सिद्धारमैया ने दुख जताया है। उन्होंने कहा, मुझे यह खबर सुनकर बहुत दुख हुआ कि बेंगलुरु शहर जिले में अनेकल के पास एक पटाखा दुकान में आग लगने से 12 लोगों की मौत हो गई। मैं कल दुर्घटनास्थल पर जाकर उसका निरीक्षण करने जा रहा हूं। मृत श्रमिकों के परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।
