CBI Director: कर्नाटक के डीजीपी प्रवीण सूद बने सीबीआई के नए निदेशक, मिला 2 साल का फिक्स्ड टर्म

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated May 14, 2023, 04:56 PM IST

CBI Director: प्रवीण सूद के नाम पर मुहर उस पैनल ने लगाई है, जिसमें पीएम मोदी, भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) डी वाई चंद्रचूड़ और लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी शामिल थे। कहा जा रहा है कि कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी ने सूद के नाम पर आपत्ति जताई जताई थी

CBI Director: कर्नाटक के वर्तमान डीजीपी प्रवीण सूद को सीबीआई का नया डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। प्रवीण सूद को रविवार को दो साल की अवधि के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) का अगला निदेशक नियुक्त किया गया। सुबोध कुमार जायसवाल कार्यकाल पूरा होने के बाद सूद सीबीआई चीफ का कार्यभार संभालेंगे।

karnataka dgp

कर्नाटक के डीजीपी बने सीबीआई के नए निदेशक (Praveen Sood facebook)

कांग्रेस का विरोध

सूद के नाम पर मुहर उस पैनल ने लगाई है, जिसमें पीएम मोदी, भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) डी वाई चंद्रचूड़ और लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी शामिल थे। कहा जा रहा है कि कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी ने सूद के नाम पर आपत्ति जताई जताई थी, चौधरी ने कड़ा विरोध जताया था, उन्होंने कई तर्क दिए थे, लेकिन पीएम मोदी और सीजीआई की राय एक होने के कारण सूद की नियुक्ति हो गई। उच्चाधिकार प्राप्त पैनल ने शनिवार को नए सीबीआई प्रमुख के नाम के अलावा मुख्य सतर्कता आयुक्त (सीवीसी) और सदस्य लोकपाल की नियुक्तियों पर भी चर्चा की।

End of Feed