माफी मांगता हूं...मरते दम तक कांग्रेसी रहेंगे, RSS गीत विवाद पर बैकफुट पर आए डिप्टी CM डी. के. शिवकुमार

कर्नाटक के डिप्टी सीएम डी. के. शिवकुमार विधानसभा सदन में आरएसएस का प्रार्थना गीत गाने के मामले में बैकफुट पर आते हुए माफी मांगी है। उन्होंने कहा, ‘‘अगर आपको लगता है कि मैंने कोई गलती की है, जो मैंने नहीं की है, तो मैं अब भी माफी मांगने को तैयार हूं।

बेंगलुरु : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का प्रार्थना गीत गाने के कारण पार्टी के भीतर आलोचनाओं का सामना कर रहे कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने मंगलवार को कहा कि राज्य विधानसभा में संगठन का गीत गाने से अगर किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो वह माफी मांगते हैं और वह एक कांग्रेसी हैं और मरते दम तक कांग्रेसी ही रहेंगे। शिवकुमार कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने हाल में सदन के अंदर आरएसएस का प्रार्थना गीत गाकर सभी को हैरान कर दिया था। अगर किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो मैं माफी मांगता हूं। पार्टी आलाकमान की ओर से किसी ने भी मुझसे इस बारे में सवाल नहीं किया है।

DK Shivkumar on RSS song controversy

कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार (फोटो-@DKShivakumar)

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने विधानसभा में ‘‘किसी संदर्भ में इसका उल्लेख किया था। यहां पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मैं किसी से बड़ा नहीं हूं, मेरा जीवन सबको शक्ति देने के लिए है। मैं हर किसी की मुश्किल में उनके साथ खड़ा रहा हूं, आज भी उनके साथ हूं... एक वफादार कांग्रेसी होने के नाते मैं किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहता... अगर आप माफी चाहते हैं, तो हां, मैं इसके लिए तैयार हूं। सभी कांग्रेसियों और विपक्षी दलों के ‘इंडिया’ गठबंधन के कई राजनीतिक दलों के मित्रों को संभवत: इससे ठेस पहुंची है।ट

End of Feed