'कर्नाटक में दीवाली तक हो सकता है बड़ा बदलाव', विजयेंद्र का दावा- कांग्रेस विधायकों में पूरी तरह पड़ी फूट

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 30, 2025, 08:48 PM IST

Karnataka CM Row: भाजपा की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र ने दावा किया कि राज्य में मुख्यमंत्री बदलने के मुद्दे पर सत्तारूढ़ कांग्रेस में विभाजन के स्पष्ट संकेत हैं। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस विधायकों में पूरी तरह से फूट पड़ गई है। विकास कार्यों की कमी के कारण मुख्यमंत्री सिद्दारमैया से नाराज अधिकतर विधायकों को विश्वास में नहीं लिया जा रहा है।

Karnataka CM Row: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र ने बुधवार को दावा किया कि राज्य में मुख्यमंत्री बदलने के मुद्दे पर सत्तारूढ़ कांग्रेस में विभाजन के स्पष्ट संकेत हैं। विजयेंद्र ने अनुमान जताया कि राज्य में कांग्रेस के बीच सबकुछ ठीक नहीं है और दीवाली तक कुछ बड़ा बदलाव हो सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सिद्दारमैया विधायकों का विश्वास बरकरार रखने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

BY Vijayendra

भाजपा की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र (फोटो साभार: @BYVijayendra)

विजयेंद्र ने क्या कुछ कहा?

भाजपा नेता की यह टिप्पणी कर्नाटक के राजनीतिक हलकों में इस साल के अंत में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच आई है। मुख्यमंत्री सिद्दारमैया और उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार के बीच सत्ता-साझाकरण समझौते को लेकर काफी समय से अटकलें लगाई जा रही हैं। विजयेंद्र ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘कर्नाटक में कांग्रेस विधायकों में पूरी तरह से फूट पड़ गई है। विकास कार्यों की कमी के कारण मुख्यमंत्री सिद्दारमैया से नाराज अधिकतर विधायकों को विश्वास में नहीं लिया जा रहा है। विधायक परेशान हैं और विभिन्न मुद्दों पर मुख्यमंत्री पर सार्वजनिक रूप से हमला कर रहे हैं।’’

End of Feed