Karnataka Election: CM पर अंतिम फैसला हाईकमान का- खड़गे का बड़ा बयान, बोलीं प्रियंका- गारंटियों को लागू करेगी कांग्रेस

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated May 13, 2023, 03:37 PM IST

Karnataka Assembly Election 2023: कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाती नजर आ रही है। BJP ने कर्नाटक में येदियुरप्पा जैसा कद्दावार नेता के हाथ से कमान लेकर बोम्मई को सत्ता सौंपी थी। हालांकि, अब रिजल्ट से साफ है कि कर्नाटक में बोम्मई दांव नहीं चला है।

Karnataka Assembly Election 2023: कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी ने बीजेपी को सत्ता से बेदखल कर दिया है। कांग्रेस स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाती नजर आ रही है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की बंपर जीत पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट किया। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'कांग्रेस पार्टी को ऐतिहासिक जनादेश देने के लिए कर्नाटक की जनता को तहे दिल से धन्यवाद। ये आपके मुद्दों की जीत है। ये कर्नाटका की प्रगति के विचार को प्राथमिकता देने की जीत है। ये देश को जोड़ने वाली राजनीति की जीत है। कर्नाटक कांग्रेस के तमाम मेहनती कार्यकर्ताओं व नेताओं को मेरी शुभकामनाएं। आप सबकी मेहनत रंग लाई। कांग्रेस पार्टी पूरी लगन के साथ कर्नाटका की जनता को दी गई गारंटियों को लागू करने का काम करेगी। जय कर्नाटक, जय कांग्रेस।'

priyanka gandhi

मल्लिकार्जुन खड़गे प्रियंका गांधी (ट्विटर)

मल्लिकार्जुन खड़गे ने CM के नाम पर कही बड़ी बात

वहीं कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि 'आने वाले दिनों में भी जहां-जहां राज्यों के चुनाव होंगे वहां हम कर्नाटक की तरह चुनाव जीतने के लिए पूरा प्रयास करेंगे। कर्नाटक के विधायकों की बैठक होगी, इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम पर सभी की जो सहमति बनेगी उसे हाईकमान के सामने रखा जाएगा। हाईकमान अंतिम फैसला लेगा।

End of Feed