कर्नाटक कांग्रेस में CM पद खींचतान के बीच 21 विधायक विदेश रवाना, क्या सिद्दारमैया को नहीं थी जानकारी?

Karnataka CM Post Power Tussle: कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस के भीतर जारी नेतृत्व की लड़ाई के बीच कम से कम 21 विधायक राज्य बजट से पहले विदेश रवाना हो गए। इस बीच, मुख्यमंत्री सिद्दारमैया 6 मार्च को अपना रिकॉर्ड 17वां बजट पेश करेंगे।

Karnataka CM Post Power Tussle: कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन से जुड़ा विवाद थमने का नाम ही नहीं लेता है। एकाद माह के अंतराल के बाद विवाद फिर गर्माने लगता है। हाल ही में यह मामला इसलिए सुर्खियों में आया, क्योंकि कर्नाटक का बजट पेश होने से पहले कम से कम कांग्रेस के 21 विधायक विदेश रवाना हो गए।

Shivakumar siddaramaiah

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार (फाइल फोटो)

मुख्यमंत्री सिद्दारमैया विधानसभा का सत्र शुरू होने के तत्काल बाद 6 मार्च को रिकॉर्ड 17वां बजट पेश करेंगे। सत्र 27 मार्च तक चलेगा। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, विदेश रवाना होने वाले विधायक मुख्यमंत्री सिद्दारमैया के वफादार हैं।

End of Feed