कारगिल युद्ध स्मारक पर राजनाथ सिंह और सेना प्रमुख ने अर्पित किया पुष्पचक्र; वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Kargil Vijay Diwas 2026: कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और थल सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने द्रास स्थित कारगिल वॉर मेमोरियल पहुंचकर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। हेलीकॉप्टरों ने पुष्पवर्षा कर वीर जवानों को नमन किया।

ऑपरेशन विजय की 27वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर पूरा देश रविवार को 1999 के कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को नमन कर रहा है। लद्दाख के द्रास स्थित कारगिल वॉर मेमोरियल पर आयोजित मुख्य 'श्रद्धांजलि समारोह' में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, थल सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ और अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी।

Rajnath Singh Dras kargil diwas

कारगिल विजय दिवस के मौके पर बोलते हुए रक्षा मंत्री

द्रास घाटी में रविवार की सुबह आयोजित इस भव्य समारोह की शुरुआत में लद्दाख के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना, सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ और नॉर्दर्न कमांड के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने वॉर मेमोरियल पर जाकर शहीदों को याद किया।

End of Feed