Kanhaiya Kumar News: कन्हैया कुमार को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया NSUI का इंचार्ज

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jul 6, 2023, 05:53 PM IST

Kanhaiya Kumar News: ​कांग्रेस की तरफ से गुरुवार को इसे लेकर एक आधिकारिक चिट्ठी जारी की गई है। जिसमें कहा गया है कि​ कन्हैया कुमार को नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया का प्रभारी नियुक्त किया जाता है।

Kanhaiya Kumar News: कांग्रेस (Congress) ने जेएनयू के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार को बड़ी जिम्मेदारी है। कांग्रेस ने कन्हैया कुमार को अपने छात्र संगठन एनयूसीआई I(NSUI) का इंचार्ज बना दिया है।

kanhaiya kumar nsui

एनएसयूआई के नए अध्यक्ष बने कन्हैया कुमार

कांग्रेस ने जारी की चिट्ठी

कांग्रेस की तरफ से गुरुवार को इसे लेकर एक आधिकारिक चिट्ठी जारी की गई है। जिसमें कहा गया है कि कन्हैया कुमार को नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया का प्रभारी नियुक्त किया जाता है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा हस्ताक्षरित एक पत्र में कहा गया है- "माननीय कांग्रेस अध्यक्ष ने श्री कन्हैया कुमार को तत्काल प्रभाव से भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) का एआईसीसी प्रभारी नियुक्त किया है।"

End of Feed