'पाकिस्तान' प्रेम त्यागे बॉलीवुड...अंधकार में डूबा है कॉकरोच Gen Z; 'गटर जनरेशन' बयान पर फिर बोलीं कंगना रनौत

कंगना रनौत ने बॉलीवुड को पाकिस्तान प्रेम छोड़ने और सिनेमा को कूटनीति का माध्यम बनाने की सलाह दी है। साथ ही, 'जेन-जी' के एक वर्ग को भटका हुआ बताया और राहुल गांधी पर निशाना साधा है।

दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत अपने बयानों के चलते लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। उन्होंने बॉलीवुड और विपक्षी नेताओं पर तीखे कटाक्ष किए हैं, वहीं उनके कुछ बयानों को लेकर कानूनी मोर्चे पर भी हलचल देखने को मिल रही है। बॉलीवुड और कूटनीति पर बयानकंगना रनौत ने 'बॉलीवुडवासियों' को लेकर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा है कि उन्हें पाकिस्तान के प्रति अपने प्रेम को छोड़ना होगा। उनके अनुसार, सिनेमा एक ऐसी सौम्य शक्ति (सॉफ्ट पावर) है, जिसका उपयोग भारत की कूटनीतिक नीतियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रभावी रूप से किया जा सकता है। उन्होंने गटर जनरेशन वाले बयान पर अपनी सफाई दी है।

Kangana Ranaut Clarifies Gen-Z Remarks

बीजेपी सांसद कंगना रनौत

'जेन-जी' और बयानों पर सफाईअपने एक हालिया बयान पर सफाई देते हुए कंगना ने कहा कि दुनिया 'जेन-जी' (Gen-Z) से मोहित है, लेकिन इस पीढ़ी का एक वर्ग ऐसा भी है जो भटका हुआ और अंधकार में डूबा हुआ है। कहा आज की जेन-जी स्वभाव से महत्वाकांक्षी और जोशीली है। वे देश को आगे ले जा रहे हैं, और प्रतिभाशाली तथा आत्मविश्वासी युवाओं की कोई कमी नहीं है। हमारे युवा उद्यमियों, स्टार्टअप्स और प्रतिभाशाली युवाओं को देखिए, पूरी दुनिया उनके हुनर और आत्मविश्वास से लगातार प्रभावित हो रही है। दूसरी ओर गटर जनरेशन वाली टिप्पणी को लेकर उत्तर प्रदेश के आगरा की एक विशेष अदालत में उनके खिलाफ याचिका दायर की गई थी, जिसे अदालत ने सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है। इस मामले में अगली सुनवाई 21 अगस्त को तय की गई है।

End of Feed