MP में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, कमलनाथ के 'हनुमान' ने थामा BJP का साथ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 6, 2024, 06:44 AM IST

Deepak Saxena joins BJP: दीपक सक्सेना मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री व छिंदवाड़ा से चार बार के कांग्रेस विधायक भी रह चुके हैं। वह कमलनाथ के सबसे करीबी नेताओं में गिने जाते थे और उन्हें 'कमलनाथ का हनुमान' भी कहा जाता था। 22 मार्च को उन्होंने कांग्रेस की प्राथिमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

Deepak Saxena joins BJP: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को मध्य प्रदेश में एक और बड़ा झटका लगा है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबी और कांग्रेसी नेता दीपक सक्सेना पार्टी से इस्तीफा देने के बाद बीजेपी में शामिल हो गए। देर रात उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया। मुख्यमंत्री मोहन यादन ने दीपक सक्सेना को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई। दीपक सक्सेना का बीजेपी में शामिल होना कांग्रेस के लिए मध्य प्रदेश विशेष तौर पर छिंदवाड़ा में बड़ा झटका माना जा रहा है।

Deepak Saxena joins BJP

भाजपा में शामिल हुए दीपक सक्सेना

बता दें, दीपक सक्सेना मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री व छिंदवाड़ा से चार बार के कांग्रेस विधायक भी रह चुके हैं। वह कमलनाथ के सबसे करीबी नेताओं में गिने जाते थे और उन्हें 'कमलनाथ का हनुमान' भी कहा जाता था। बता दें, दीपक सक्सेना ने 22 मार्च को कांग्रेस की प्राथिमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

End of Feed