'अगर माफी नहीं मांगी तो उनकी फिल्मों...', सिद्दारमैया सरकार के मंत्री की कमल हासन को चेतावनी

Language Row: कर्नाटक के मंत्री शिवराज तंगदागी ने शुक्रवार को चेतावनी दी कि यदि अभिनेता कमल हासन कन्नड़ भाषा के बारे में की गई अपनी टिप्पणी के लिए माफी नहीं मांगते हैं तो कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स (केएफसीसी) के निर्णय के अनुसार राज्य में उनकी फिल्मों पर ‘‘प्रतिबंध’’ लगा दिया जाएगा।

Kamal Haasan

मक्कल नीधि मैयम पार्टी के प्रमुख कमस हासन (फोटो साभार: @ikamalhaasan)

इस बीच, केएफसीसी के अध्यक्ष एम नरसिम्हलु ने कहा कि प्रदर्शकों और वितरकों ने स्वेच्छा से निर्णय लिया है कि यदि हासन माफी नहीं मांगते हैं तो वे उनकी फिल्म प्रदर्शित नहीं करेंगे। केएफसीसी ने बृहस्पतिवार को कहा था कि वह कर्नाटक में हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ’ को तब तक रिलीज नहीं होने देगी, जब तक वह कन्नड़ भाषा के बारे में अपनी विवादास्पद टिप्पणी के लिए 30 मई तक सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांग लेते।

End of Feed