'बंगाल बंगालियों का है या बिहारियों का?', हावड़ा स्टेशन की सजावट पर भड़के कल्याण बनर्जी, TMC सांसद ने क्या-क्या कहा?

छठ पूजा के मौके पर हावड़ा रेलवे स्टेशन की खास सजावट को लेकर पश्चिम बंगाल में राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने सवाल उठाया कि दुर्गा पूजा के दौरान स्टेशन को इसी तरह क्यों नहीं सजाया जाता। उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल में बंगालियों को हाशिये पर धकेला जा रहा है और गैर-बंगालियों का प्रभाव बढ़ रहा है।

Kalyan Banerjee Bengali Bihari Remarks: छठ पूजा के मौके पर पश्चिम बंगाल के हावड़ा रेलवे स्टेशन की खास सजावट की गई है। हालांकि, यह सजावट टीएमसी के सांसद कल्याण बनर्जी को रास नहीं आ रही है। सवाल उठाया है कि दुर्गा पूजा के दौरान हावड़ा रेलवे स्टेशन को इसी तरह क्यों नहीं सजाया जाता। इतना ही नहीं उन्होंने बिहार के लोगों को लेकर विवादित टिप्पणी भी की। बता दें कि हावड़ा स्टेशन पर छठ पूजा को लेकर लाल कालीन बिछाई गई और यात्रियों के स्वागत के लिए विशेष इंतजाम किए गए।

kalyan banerjee (3)

कल्याण बनर्जी की टिप्पणी से छिड़ा विवाद। kalyan banerjee x handle

'बंगाल बंगालियों का है या बिहारियों का?'

कल्याण बनर्जी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए पूछा कि जब दुर्गा पूजा के दौरान बड़ी संख्या में बंगाली यात्री हावड़ा स्टेशन से आते-जाते हैं, तब स्टेशन को इस तरह क्यों नहीं सजाया जाता? उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल में बंगालियों को हाशिये पर धकेला जा रहा है और दूसरे समुदायों को बढ़ावा दिया जा रहा है।

End of Feed