अगले 10 साल में भारत का प्रधानमंत्री बनेगा मुसलमान, कालीचरण महाराज ने की भविष्यवाणी

  • Written by: रामानुज सिंह
  • Updated Dec 29, 2022, 09:47 PM IST

कालीचरण महाराज (Kalicharan Maharaj) ने महाराष्ट्र के अमरावती में एक सभा को संबोधित करते हुए भविष्यवाणी की कि आने वाले 10 सालों में कोई मुसलमान भारत का प्रधानमंत्री (Muslim PM) बनेगा। उन्होंने कहा कि देश में कुल 140 करोड़ लोगों में से 94 करोड़ हिंदू और 46 करोड़ मुसलमान हैं।

अमरावती : कालीचरण महाराज (Kalicharan Maharaj) ने भविष्यवाणी की है कि कोई मुसलमान अगले 10 साल में भारत का प्रधानमंत्री बनेगा। उन्होंने महाराष्ट्र के अमरावती में एक सभा को संबोधित करते हुए यह बयान दिया। हमारी 60 फीसदी महिलाएं मतदान करने नहीं जाती हैं। हमारी जीवनशैली और मुसलमानों की जीवनशैली में बहुत अंतर है। देश में कुल 140 करोड़ लोगों में से 94 करोड़ हिंदू और 46 करोड़ मुसलमान हैं। कालीचरण महाराज ने कहा कि आने वाले 10 सालों में उनमें से कोई मुस्लिम प्रधानमंत्री बनेगा। कालीचरण महाराज विवादित बयान देने के लिए जाने जाते हैं।

Kalicharan Maharaj controversial statement

कालीचरण महाराज

महात्मा गांधी के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी

इससे पहले, कालीचरण महाराज को रायपुर में एक धर्म संसद में महात्मा गांधी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के लिए गिरफ्तार किया गया था। महाराष्ट्र के ठाणे शहर में पुलिस ने उन्हें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में दर्ज एक मामले के सिलसिले में छत्तीसगढ़ में गिरफ्तार किया।

End of Feed