LIVE

ECI By Poll Election Result 2025: विसावदर में AAP के गोपाल इटालिया जीते, जानें Nilambur सीट पर कांग्रेस विजयी Live

लुधियाना पश्चिम, विसावदर, कड़ी, नीलांबुर , कालियागंज उपचुनाव रिजल्ट 2025 (By Poll Election 2025) Vote Counting Updates in Hindi: गुजरात की कडी और विसावदर सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। कडी सीट बीजेपी विधायक करसनभाई पंजाबभाई सोलंकी के निधन के बाद खाली हुई थी। बीजेपी ने इस सीट पर राजेंद्र चावड़ा को उतारा है, जबकि कांग्रेस ने रमेश चावड़ा और आम आदमी पार्टी (आप) ने जगदीश चावड़ा को मैदान में उतारा। दूसरी ओर, विसावदर सीट पर पूर्व विधायक भयानी भूपेंद्रभाई के आप छोड़कर बीजेपी में शामिल होने के बाद उपचुनाव की स्थिति बनी। बीजेपी ने किरीट पटेल, कांग्रेस ने नितिन रणपरिया और आप ने गोपाल इटालिया को उम्मीदवार बनाया।

By Poll Election 2025 Live Vote Counting Updates in Hindi
ECI By Poll Election Result 2025: विसावदर में AAP के गोपाल इटालिया जीते, जानें Nilambur सीट पर कांग्रेस विजयी Live

लुधियाना पश्चिम (पंजाब), विसावदर और कड़ी (गुजरात),नीलांबुर (केरल), कालियागंज (पश्चिम बंगाल) उपचुनाव रिजल्ट 2025 (By Poll Election 2025) Vote Counting Updates in Hindi: देश के 4 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव का आज नतीजे आएंगे। पंजाब, पश्चिम बंगाल, गुजरात और केरल विधानसभा की 5 सीटों पर 19 जून को चुनाव संपन्न हुए थे। आज उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। गुजरातकी विसावदरसीट पर 54.61%, कडी सीट पर 54.49%, केरल की नीलांबुर सीट पर 70.76%, पंजाबकी लुधियाना वेस्ट सीट पर 49.07% और पश्चिम बंगाल की कालीगंज सीट पर 69.85% मतदान हुआ।

JUN 23, 2025 13:34 IST

नीलांबुर सीट कांगेस के खाते में

केरल की नीलांबुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी आर्यदान शौकत को जीत मिली है।
JUN 23, 2025 13:08 IST

By Poll Election Result 2025 Live : बंगाल की कालीगंज सीट पर टीएमसी उम्मीदवार आगे

बंगाल की कालीगंज सीट पर टीएमसी उम्मीदवार आलिफा अहमद आगे चल रही हैं। 11 राउंड की मतगणना पूरी हो जाने के बाद आलिफा को 51883 वोट मिले हैं। दूसरे स्थान पर भाजपा के आशीष घोष हैं। घोष को 23099 वोट मिले हैं। तीसरे स्थान पर कांग्रेस के कबीलुद्दीन शेख हैं। शेख को 17984 वोट मिले हैं। इस सीट पर 23 राउंड तक वोटों की गिनती होगी।
JUN 23, 2025 13:06 IST

By Poll Election Result 2025 Live : लुधियाना पश्चिम सीट पर AAP के उम्मीदवार को निर्णायक बढ़त

पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट पर आम आदमी पार्टी के संजीव अरोड़ा आगे चल रहे हैं। इस सीट पर 10 राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है। दूसरे स्थान पर कांग्रेस के भारत भूषण आशू हैं। आशू को 18862 वोट मिले हैं। तीसरे स्थान पर भाजपा के जीवन गुप्ता हैं। गुप्ता को 15081 वोट मिले हैं।
JUN 23, 2025 13:03 IST

By Poll Election Result 2025 Live : केरल की नीलांबुर सीट कांग्रेस के खाते में जाएगी

केरल की नीलांबुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी आर्यदान शौकत की जीत पक्की हो गई है। 19 राउंड की काउंटिंग के बाद शौकत को 77737 वोट मिले। दूसरे स्थान पर माकपा उम्मीदवार एम स्वराज को 66660 वोट मिले। तीसरे स्थान पर निर्दलीय प्रत्याशी पीवी अनवर रहे। अनवर को 19760 वोट मिले।
JUN 23, 2025 12:59 IST

By Poll Election Result 2025 Live : विसावदर सीट पर AAP के इटालिया की जीत पक्की

गुजरात की विसावदर सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मदीवार गोपाल इटालिया को 21 राउंड की काउंटिंग के बाद 75906 वोट मिले हैं। इस सीट पर उनकी जीत पक्की हो गई है। दूसरे स्थान पर भाजपा के किरीट पटेल हैं। पटेल को 58325 वोट मिले हैं। तीसरे स्थान पर नितिन परपड़िया हैं।
JUN 23, 2025 12:53 IST

कडी सीट पर 37 हजार से ज्यादा वोट से आगे भाजपा प्रत्याशी


गुजरात की कडी सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार राजेंद्र कुमार चावड़ा को 18 राउंड की काउंटिंग होने के बाद 86125 वोट मिल चुके हैं। दूसरे स्थान पर कांग्रेस के रमेशभाई चावड़ा हैं। रमेशभाई को 48432 वोट मिले हैं। तीसरे स्थान पर आम आदमी पार्टी के जगदीशभाई चावड़ा हैं। इन्हें 2594 वोट मिले हैं। इस सीट पर 21 राउंड तक मतगणना होगी।
JUN 23, 2025 11:56 IST

By Poll Election Result 2025 Live : विसावदर सीट से AAP प्रत्याशी की बढ़त कायम

गुजरात की विसावदर सीट से आम आदमी पार्टी के गोपाल इटालिया आगे चल रहे हैं। उन्होंने 5658 वोटों की बढ़त बना ली है। भारतीय जनता पार्टी दूसरे नंबर पर हैं।
JUN 23, 2025 11:35 IST

केरल की नीलांबुर सीट से कांग्रेस ने बनाई बढ़त

केरल की नीलांबुर सीट से कांग्रेस के आर्यदान आगे चल रहे हैं। उन्होंने 6931 वोटों से बढ़त बना ली है। कम्यूनिष्ट पार्टी के एम स्वराज दूसरे स्थान पर हैं।
JUN 23, 2025 11:07 IST

By Poll Election Result 2025 Live : ‘आप' उम्मीदवार अरोड़ा की बढ़त बरकरार

पंजाब में लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए सोमवार को जारी मतगणना के शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी जीवन गुप्ता से 3,060 मतों के अंतर से आगे हैं। तीन चरणों की मतगणना के बाद अरोड़ा को 8,277 और गुप्ता को 5,217 वोट मिले हैं। पहले दो चरणों में गुप्ता से आगे रहे कांग्रेस प्रत्याशी भारत भूषण आशु 5,094 मतों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। शिरोमणि अकाली दल के प्रत्याशी परोपकार सिंह घुम्मण 2,575 मतों के साथ चौथे स्थान पर हैं।
JUN 23, 2025 11:05 IST

By Poll Election Result 2025 Live:बंगाल की कालीगंज सीट से TMC ने बनाई बढ़त

पश्चिम बंगाल की कालीगंज सीट से तृणमूल कांग्रेस के अलीफा अहमद आगे चल रहे हैं। उन्होंने 10181 वोटों से बढ़त बना ली है। भारतीय जनता पार्टी के आशीष घोष दूसरे नंबर पर हैं जबकि कांग्रेस तीसरे पायदान पर है।
JUN 23, 2025 10:38 IST

By Poll Election Result 2025 Live: गुजरात की कडी सीट पर भाजपा की बढ़त

गुजरात की कडी सीट पर भारतीय जनता पार्टी के राजेंद्र चावड़ा आगे चल रहे हैं। वहीं कांग्रेस के रमेश चावड़ा पीछे हैं। भाजपा ने 1542 वोटों से पहले राउंड में बढ़त बना ली है।
JUN 23, 2025 10:36 IST

पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट से AAP आगे

पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट पर तीन राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी संजीव अरोड़ा 3060 वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस को पीछे छोड़ कर बीजेपी कैंडिडेट दूसरे नंबर पर आ गया है।
JUN 23, 2025 10:01 IST

By Poll Election Result 2025 Live: विसावदर सीट पर AAP उम्मीदवार आगे

चुनाव आयोग के मुताबिक गुजरात की विसावदर सीट पर दूसरे राउंड की काउंटिंग के बाद आम आदमी पार्टी के गोपाल इटालिया भाजपा के किरीट पटेल से 391 वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के नितिन रनपरिया तीसरे स्थान पर हैं।
JUN 23, 2025 09:47 IST

By Poll Election Result 2025 Live: विसावदर और कडी पर काउंटिंग जारी

गुजरात में विसावदर और कडी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए सोमवार को मतगणना जारी है। अधिकारियों ने बताया कि 19 जून को हुए उपचुनाव में मेहसाणा जिले की कडी सीट पर 57.90 प्रतिशत और जूनागढ़ जिले के विसावदर निर्वाचन क्षेत्र में 56.89 प्रतिशत मतदान हुआ था। उन्होंने बताया कि मतों की गिनती सोमवार सुबह आठ बजे शुरू हुई।
JUN 23, 2025 09:45 IST

By Poll Election Result 2025 Live: नीलांबुर उपचुनाव की मतगणना जारी, यूडीएफ को शुरुआती बढ़त

उत्तरी केरल में नीलांबुर सीट पर हुए उपचुनाव के लिए सोमवार को मतों की गिनती शुरू हो गई, जहां सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेतृत्व वाले गठबंधन लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) और कांग्रेस पार्टी नीत विपक्षी दलों के गठबंधन यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) के बीच कड़ा मुकाबला है। मतगणना सुबह आठ बजे चुंगथारा मार्थोमा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शुरू हुई। मतगणना के शुरुआती रुझानों में यूडीएफ उम्मीदवार आर्यदान शौकत को मामूली बढ़त मिल रही है। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई, उसके बाद सुबह आठ बजकर 10 मिनट पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) में दर्ज मतों की गिनती की गई। इस सीट पर 19 जून को मतदान हुआ था। चुनाव के दौरान 263 मतदान केंद्र बनाए गए थे और 19 दौर में मतगणना होगी। नीलांबुर सीट विधायक पी. वी. अनवर के इस्तीफे के बाद रिक्त हुई थी
JUN 23, 2025 08:56 IST

मंदिर पहुंचे जीवन गुप्ता, लुधियाना पश्चिम सीट पर हैं भाजपा उम्मीदवार

JUN 23, 2025 08:41 IST

By Poll Election Result 2025 Live: गुजरात की कड़ी सीट पर वोटों की गिनती शुरू

गुजरात की कड़ी सीट पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। इस सीट पर पहले पोस्टल बैलेट के वोट गिने जा रहे हैं। इस सीट पर मुकाबला भाजपा के राजेंद्र चावडा और कांग्रेस के रमेश चावड़ा के बीच है। इस सीट पर उपचुनाव 19 जून को हुआ।
JUN 23, 2025 08:10 IST

By Poll Election Result 2025 Live: लुधियाना पश्चिम सीट पर आठ बजे काउंटिंग शुरू

JUN 23, 2025 07:30 IST

By Poll Election Result 2025 Live: लुधियाना वेस्ट पर बीजेपी बनाम आप

लुधियाना वेस्ट के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जीवन गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) ने राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को टिकट दिया है। यह सीट AAP विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी के निधन के बाद खाली हो गई थी। इसलिए यहां दोबारा चुनाव हो रहा है।
JUN 23, 2025 06:58 IST

By Poll Election Result 2025 Live: कालीगंज सीट पर मुकाबला रोचक

पश्चिम बंगाल की कालीगंज सीट पर मुकाबला तृणमूल कांग्रेस की अलीफा, भाजपा के आशीष घोष और कांग्रेस काबिल उद्दीन शेख से है। इस सीट पर टीएमसी विधायक नसीरुद्दीन अहमद के निधन के बाद पार्टी ने उनकी बेटी अलीफा को उम्मीदवार बनाया।