Eid al-Fitr: केरल और जम्मू कश्मीर को छोड़ बाकी राज्यों में गुरुवार को मनाई जाएगी ईद, यहां मंगलवार को नहीं दिखा चांद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 9, 2024, 10:48 PM IST

Eid al-Fitr: फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मौलाना मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने बताया कि मंगलवार को ईद का चांद नज़र नहीं आया, इसलिए ईद-उल-फित्र का त्यौहार बृहस्पतिवार को मनाया जाएगा तथा बुधवार को 30वां और आखिरी रोज़ा होगा।

Eid al-Fitr: भारत में ईद कुछ जगहों पर बुधवार को तो कुछ जगहों पर गुरुवार को मनाई जाएगी। जम्मू-कश्मीर और केरल को छोड़ दें तो देश के बाकी हिस्सों में गुरुवार को ही ईद मनाई जाएगी। केरल, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बुधवार को ईद मनाई जाएगी।

End of Feed