मेट्रोमैन श्रीधरन ने दिया ऐसा प्रस्ताव, 'के-रेल' का हो जाएगा कायापलट

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 14, 2023, 06:03 PM IST

मेट्रोमैन ई श्रीधरन ने रेलवे की यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए के-रेल’ परियोजना के विकल्प के रूप में एक हाई-स्पीड रेल प्रणाली का प्रस्ताव रखा है।

कोच्चि: मेट्रोमैन ई श्रीधरन ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने केरल में वामपंथी सरकार की बंद पड़ी ‘के-रेल’ परियोजना के विकल्प के रूप में एक हाई-स्पीड रेल प्रणाली का प्रस्ताव रखा है और दक्षिणी राज्य के विकास के लिए राजनीति से परे सभी सहयोग की पेशकश की है। बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्रीधरन ने कहा कि उन्होंने नई दिल्ली में उसके (केरल सरकार के) प्रतिनिधि केवी थॉमस द्वारा हाल ही में मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की सहमति और जानकारी के बाद परियोजना के संबंध में उनके साथ चर्चा के बाद राज्य सरकार को एक प्रस्ताव प्रस्तुत किया था।

Metroman E Sreedharan, Kerala Government, Kerala Left Government

मेट्रोमैन ई श्रीधरन (तस्वीर-BCCL)

मेट्रोमैन ने कहा कि उन्हें केरल के उत्तरी कासरगोड और दक्षिणी तिरुवनंतपुरम को हाई-स्पीड रेल नेटवर्क के माध्यम से जोड़ने की प्रस्तावित परियोजना पर अभी तक उनसे कोई सूचना नहीं मिली है। यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्रीधरन ने कहा कि थॉमस ने उनसे उनके द्वारा सुझाई गई वैकल्पिक परियोजना के बारे में एक नोट देने का अनुरोध किया था।

End of Feed