क्या BJP छोड़ अपनी नई पार्टी बनाएंगे अन्नामलाई? बिना भाजपा झंडे की गाड़ी और '2 दिन' के अल्टीमेटम ने बढ़ाई हलचल

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के बाद राज्य में बड़े सियासी बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई के भाजपा छोड़ने और नई पार्टी बनाने की अटकलें तेज हैं। दिल्ली रवाना होने से पहले उन्होंने कहा कि दो दिन इंतजार करें, वह जल्द बड़ा खुलासा करेंगे।

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के चौंकाने वाले नतीजों के तुरंत बाद अब राज्य की राजनीति में एक नया मोड़ आता दिख रहा है। तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई के राजनीतिक भविष्य और उनके अगले कदम को लेकर सोशल मीडिया पर अटकलें तेज हो गई हैं। ऐसी खबरें चल रही हैं कि अन्नामलाई भारतीय जनता पार्टी से अलग होकर एक नया राजनीतिक मंच लॉन्च करने की योजना बना रहे हैं। इसी भारी सस्पेंस के बीच, सोमवार को अन्नामलाई चेन्नई से देश की राजधानी दिल्ली के लिए रवाना हुए।

K Annamalai new political party rumors Tamil Nadu

अन्नामलाई के नई पार्टी बनाने की अटकलें तेज (फाइल फोटो: PTI)

एयरपोर्ट पर बिना BJP झंडे की गाड़ी ने खींचा सबका ध्यान

सोमवार को जब के. अन्नामलाई दिल्ली की फ्लाइट पकड़ने के लिए चेन्नई एयरपोर्ट पहुंचे, तो वहां एक बेहद चौंकाने वाला नजारा देखने को मिला। अन्नामलाई जिस गाड़ी से एयरपोर्ट पहुंचे थे, उस पर भाजपा का आधिकारिक झंडा गायब था। चल रही अफवाहों और बगावत की खबरों के बीच गाड़ी पर पार्टी के झंडे का न होना राजनीतिक पंडितों और मीडिया के लिए कौतूहल का विषय बन गया है और इसे भाजपा से उनके मोहभंग के रूप में देखा जा रहा है।

End of Feed