'न्याय होकर रहेगा', राहुल गांधी का BJP-RSS, EC पर तीखा हमला, SIR पर चुनाव आयुक्तों में मतभेद की रिपोर्ट

X पर अपना एक वीडियो शेयर करते हुए राहुल ने बुधवार को कहा कि वोट चारी भारत के लोगों के खिलाफ एक अपराध है और यह हमारे संविधान पर सीधा हमला है।'कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि 'भाजपा, आरएसएस इन्होंने वोट चोरी करते हुए देशद्रोह का काम किया है।'

Rahul Gandhi: आपसी मतभेद की इस रिपोर्ट के बाद कि तीन चुनाव आयुक्तों में से दो ने 14 बार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के विभिन्न पहलुओं पर आपत्तियां जताई थीं, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP), राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला है। X पर अपना एक वीडियो शेयर करते हुए राहुल ने बुधवार को कहा कि वोट चारी भारत के लोगों के खिलाफ एक अपराध है और यह हमारे संविधान पर सीधा हमला है।'

Rahul Gandhi

कांग्रेस नेता राहुल गांधी।

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि 'भाजपा, आरएसएस इन्होंने वोट चोरी करते हुए देशद्रोह का काम किया है। न्याय होकर रहेगा।'

End of Feed