छोटे शहर से सुप्रीम कोर्ट की शिखर कुर्सी तक: न्यायमूर्ति सूर्यकांत सोमवार को लेंगे भारत के 53वें CJI की शपथ

न्यायमूर्ति सूर्यकांत सोमवार को भारत के 53वें प्रधान न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे। वह न्यायमूर्ति बी. आर. गवई की जगह लेंगे और लगभग 15 महीने तक इस पद पर रहेंगे। हरियाणा के हिसार में जन्मे सूर्यकांत छोटे कस्बे के वकील से सर्वोच्च न्यायिक पद तक पहुंचे।

न्यायमूर्ति सूर्यकांत कल यानि कि सोमवार को भारत के 53वें प्रधान न्यायाधीश (CJI) के रूप में शपथ लेंगे। वह न्यायमूर्ति बी.आर. गवई की जगह लेंगे जिनका कार्यकाल आज समाप्त हो रहा है। 30 अक्टूबर को उनकी नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा की गई थी और वे लगभग 15 महीने तक इस पद पर कार्य करेंगे। उनकी सेवानिवृत्ति 9 फरवरी 2027 को 65 वर्ष की आयु पूरी होने पर होगी।

next cji

भारत के मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत के साथ (फोटो- PTI)

End of Feed