Justice for Zubeen Garg: जब तक पता न चल जाए कि जुबिन के साथ क्या हुआ, न्याय की मांग करते रहें; सिंगर की पत्नी की अपील

सिंगर की पत्नी गरिमा ने हाथ जोड़कर कहा कि मेरी एक प्रार्थना है... जुबिन को न्याय मिलना चाहिए इसलिए हर बार 'हैशटैग' का इस्तेमाल करते रहें। हमें जानना होगा कि क्या हुआ था। अब 22 दिन हो गए हैं और हमें अब भी नहीं पता कि क्या हुआ था। 'जस्टिस फॉर जुबिन गर्ग' के साथ 'पोस्ट' साझा करते रहने का आह्वान।

Justice for Zubeen Garg: असम के लोकप्रिय गायक एवं संगीतकार जुबिन गर्ग की पत्नी गरिमा ने लोगों से हैशटैग 'जस्टिस फॉर जुबिन गर्ग' के साथ सोशल मीडिया पर 'पोस्ट' साझा कर उनके पति के लिए न्याय की मांग करते रहने की अपील की। गरिमा ने कहा कि सिंगापुर में समुद्र में तैरते समय जुबिन की मौत होने के 22 दिन बाद भी उनकी मौत से जुड़ी परिस्थितियों का खुलासा नहीं हो पाया है।

zubeen (1)

असम के तेजपुर में लोगों ने जुबीन गर्ग के लिए न्याय की मांग करते हुए मोमबत्तियां जलाईं और प्रार्थना की (ANI)

उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया की शक्ति का इस्तेमाल करने और हैशटैग 'जस्टिस फॉर जुबिन गर्ग' के साथ 'पोस्ट' साझा करते रहने का आह्वान किया। गरिमा शुक्रवार देर रात गुवाहाटी के बाहरी इलाके कमरकुची में उस जगह गईं जहां गर्ग का अंतिम संस्कार किया गया था।

End of Feed