'जैसे मधुमक्खी फूल से शहद लेती है...'; UPI चार्ज पर सरकार के बचाव में उतरे NITI आयोग के VC,चाणक्य का किया जिक्र

NITI आयोग के उपाध्यक्ष अशोक कुमार लाहिड़ी ने UPI ट्रांजैक्शन पर Merchant Discount Rate (MDR) लगाने के केंद्र के फैसले का बचाव किया है।

नीति आयोग के उपाध्यक्ष अशोक कुमार लाहिड़ी ने यूपीआई लेनदेन पर शुल्क (MDR) लगाने के केंद्र के फैसले का बचाव करते हुए बुधवार को कहा कि सरकार को बिना सब्सिडी दिए कारोबार क्षेत्र को टिकाऊ बनाए रखने के तरीके तलाशने होंगे।प्राचीन भारतीय दार्शनिक एवं आचार्य चाणक्य का उल्लेख करते हुए लाहिड़ी ने कहा था कि शासक को नागरिकों से उसी तरह कर लेना चाहिए, जैसे मधुमक्खी फूल से धीरे-धीरे शहद लेती है और उसे नुकसान भी नहीं पहुंचाती है।

UPI Row

NITI आयोग के उपाध्यक्ष अशोक कुमार लाहिड़ी (फाइल फोटो)

उन्होंने कहा, 'इसलिए आपको बिना सब्सिडी दिए बिना कारोबार को टिकाऊ बनाए रखने के तरीके तलाशने होंगे।' लाहिड़ी ने एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा, '100 रुपये के लेनदेन पर आप 40 पैसे का भुगतान करते हैं। वह भी बड़े लेनदेन पर... क्या इससे आपका कारोबार खत्म हो जाएगा? नहीं, लेकिन आपको कारोबार आत्मनिर्भर तरीके से करना होगा।'

End of Feed