भरत तिवारी एनकाउंटर: न्यायिक जांच प्रमुख ने परिजनों से मुलाकात की...सीएम सम्राट बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भोजपुर मुठभेड़ की हालिया घटना का जिक्र करते हुए गुरुवार को कहा कि राज्य सरकार ने उच्चस्तरीय न्यायिक आयोग का तत्काल गठन किया।

Bharat Tiwari Encounter: भरत तिवारी मुठभेड़ मामले की न्यायिक जांच का नेतृत्व कर रहे सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति विनोद कुमार सिन्हा ने गुरुवार को बिहार के भोजपुर जिले में मृतक के पैतृक गांव का दौरा किया और उनके परिवार से मुलाकात की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। भोजपुर जिला मजिस्ट्रेट तनाई सुल्तानिया और एसपी राज के साथ न्यायमूर्ति सिन्हा बिलौती गांव गए और परिवार से बातचीत की। पिछले सप्ताह भोजपुर जिले में पुलिस मुठभेड़ में तिवारी की मौत ने राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है, जिससे पुलिस द्वारा बल प्रयोग पर सवाल उठ रहे हैं और स्वतंत्र जांच की मांग उठ रही है।

Bharat tiwari

भरत तिवारी एनकाउंटर

घटना की न्यायिक जांच के आदेश

राज्य सरकार ने इसके बाद घटना की न्यायिक जांच के आदेश दिए। पुलिस के अनुसार, शाहपुर पुलिस थाना क्षेत्र के बिलौती गांव के निवासी तिवारी ने 17 जून को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के प्रयास में अवैध हथियार से पुलिस टीम पर गोलीबारी की। पुलिस का दावा है कि उन्होंने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें तिवारी को गोली लगी और बाद में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। हालांकि, उनके परिवार ने आरोप लगाया कि गोलीबारी से पहले उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया था और अपना हथियार फेंक दिया था। उन्होंने दावा किया कि सोशल मीडिया पर कथित तौर पर प्रसारित हो रहे वीडियो से ऐसा प्रतीत होता है कि पुलिस द्वारा गोली चलाने के समय वह निहत्थे थे।

End of Feed