'केवल छात्र प्रतिनिधियों से ही होगी बातचीत', हेमंत सरकार ने पत्रकार-वकील पर जताई आपत्ति; 11 सदस्यीय टीम पर अड़े आंदोलनकारी

Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली के विरोध में रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में छात्रों का आंदोलन 14वें दिन भी जारी रहा। देर रात प्रशासनिक अधिकारियों ने छात्र प्रतिनिधियों से बातचीत की कोशिश की, लेकिन सरकार केवल छात्र प्रतिनिधियों से वार्ता पर अड़ी रही, जबकि छात्र 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में एक पत्रकार और एक अधिवक्ता को भी शामिल करने की मांग पर कायम रहे।

Jharkhand Students Protest: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली के विरोध में रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। आंदोलन 14वें दिन प्रवेश कर चुका है। देर रात करीब 10:45 बजे प्रशासन की ओर से एसडीओ और एसडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) आंदोलन स्थल पहुंचे और छात्र प्रतिनिधियों के साथ वार्ता की कोशिश की।

jharkhand students protest

सरकार सिर्फ छात्र प्रतिनिधियों से वार्ता पर अड़ी, पत्रकार और वकील को शामिल करने की मांग पर डटे छात्र। PTI

केवल छात्र प्रतिनिधियों से ही होगी बातचीत: सरकार

प्रशासनिक अधिकारियों ने छात्रों को बताया कि राज्य सरकार केवल छात्र प्रतिनिधियों से ही बातचीत करने के लिए तैयार है। वहीं आंदोलनकारी छात्र अपने पहले से घोषित 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पर अड़े रहे। छात्रों की मांग है कि इस प्रतिनिधिमंडल में छात्र नेताओं के अलावा एक पत्रकार और एक अधिवक्ता को भी शामिल किया जाए, ताकि वार्ता पूरी तरह पारदर्शी रहे।देर रात तक दोनों पक्षों के बीच बातचीत का दौर चलता रहा, लेकिन प्रतिनिधिमंडल की संरचना को लेकर सहमति नहीं बन सकी। इसी वजह से वार्ता किसी निष्कर्ष तक नहीं पहुंच पाई।

End of Feed